भाजपा को बंद होने की धमकी देने वाली कांग्रेस के पास विपक्ष की भूमिका निभाने की संख्या भी नही बची-मनोज जायसवाल लोकसभा प्रभारी

 

प्रयागराज। हमारी केन्द्र और राज्य की सरकारे हिंदू-मुस्लिम सिक्ख-ईसाई सभी जाति-धर्म के लिए विना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचाकर हमारे मूल मंत्र सबका-साथ सबका विकास,सबका विश्वास सबका प्रयास के मूलमंत्र को साकार किया है। हम सभी भाजपा पदाधिकारियों को एक-एक बूथ को गोंद लेकर कमल खिलाने का काम करना है उक्त बातें गांव चलों अभियान जिला कार्यशाला को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में मंगलवार को सम्बोधित करते हुए काशी क्षेत्र महामंत्री व यमुनापार जिला प्रभारी शुशील त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कही और बताया की गुजरात मे कार्यकर्ताओं ने सभी लोकसभा को पांच लाख से ज्यादा बोटो से जितानें कि संकल्प लिया है आपको भी एक निश्चित और एतिहासिक जीत के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री मोदी के बाद इलाहाबाद लोकसभा की दूसरी सबसे बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर चलना होगा। श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि किसी व्यक्ति का नही विश्व के सबसे बड़े पार्टी का कार्यकर्ता बनकर कार्य करें।
इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने 1984 मे जब भाजपा के दो सांसद थे तब का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसी कहते थे भारतीय जनता पार्टी बंद हो गई लेकिन जो कांग्रेस हम पर यह आरोप लगाती थी उस कांग्रेस के पास विपक्ष की भूमिका निभाने की संख्या भी आज नही बचीं। और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर केंद्र मे मोदी और राज्य मे योगी सरकार आप सब कार्यकर्ताओं के मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से बनी और अब इस गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लक्ष्य को साकार करना है। इलाहाबाद लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल ने ने भी एतिहासिक जीत का महामंत्र दिया।अध्यक्षता यमुनापार ज़िलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने करते हुए अतिथियों का स्वागत कर आश्वस्त किया कि यमुनापार के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर कमल खिलाने का कार्य करेंगे और श्रीराम लला जन्मभूमि के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी के जन्मदिवस की सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वस्थ दीर्घायु होंने की शुभकामनाएं दी। संचालन जिला महामंत्री व जिला संयोजक विक्रमादित्य मौर्य ने किया व आभार जिला महामंत्री राजेश शुक्ला ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रोजेक्टर के माध्यम से जिला पदाधिकारियों, मोर्चा के जिलाध्यक्षों, जिला संयोजक, सह-संयोजक,मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष मंडल संयोजक एवं मंडल सह-संयोजको को गांव चलों अभियान का बिन्दूवार प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर रमाकांत विश्वकर्मा, आकांक्षा सोनकर, समीर मिश्र,पुष्पराज सिंह पटेल ,जय सिंह पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, राजेश्वरी तिवारी, संतोष त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ला, शिवराम सिंह परिहार,मनोज गुप्ता, शतीश विश्वकर्मा, सुधाकर पांडेय, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान, सविता मिश्रा,कुशल जैन, मिथिलेश पांडेय,लीला गुप्ता ,सुभाष कन्नौजिया आदि के साथ भारी संख्या में अपेक्षित जिला पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!