पालिका में मनाया भीमराव अंबेडकर जयंती,नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट विकास तिवारी

मीरजापुर। डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर शिवाजी हाल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे,जहा उन्होंने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव राम जी अंबेडकर देश के संविधान निर्माता के साथ ही देश के आइडल है।उनके जीवन का आदर्श,संघर्ष और इतिहास ऐसा रहा है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।हम सभी को उनके जीवन आदर्शों को अपनाते हुए पूरे देश में समानता और जो हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी का मंत्र है ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’ सबको साथ में लेकर सबके प्रयास से इस देश को आगे लेकर जाना होगा।पीएम मोदी के 2047 तक विकसित भारत का जो विजन है वो बाबा साहब के आदर्शो और उद्देश्यों से ही होकर जाता है।आज हम सभी को बाबा साहब की इस जयंती पर संकल्प लेते हुए समाज में शिक्षा का प्रचार करना चाहिए,समाज शिक्षित होगा तभी समाज में सुधार और समरसता का संदेश जायेगा।इस मौके पर सभासद पति रूपेश यादव,कमलेश मौर्या,के.एन.ए. अरविंद यादव,अवर अभियंता जटाशंकर पटेल,प्रियंका मौर्या,कंप्यूटर प्रभारी राकेश गुप्ता,आनंद कसेरा,अनुराग गुप्ता,ऐश्वर्या शर्मा,शुभम् मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!