राज्य पुरस्कार जांच शिविर के लिए मिर्जापुर से स्काउट दल रवाना
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के 35 सदस्यीय दल को विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

मीरजापुर। भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश, प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित राज्य पुरस्कार जांच शिविर एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने के लिए डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मीरजापुर के वीर सुभाष चन्द्र बोस स्काउट दल का दल रवाना हुआ।
राज्य पुरस्कार जांच शिविर का आयोजन भारतीय इंटर कॉलेज, परसीपुर, भदोही में 22 से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इसमें विद्यालय के 9 स्काउट्स एवं 1 गाइड प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों में नमन, वेदान्श मौर्या, अर्पित, मोहम्मद शान, अंयान्श मौर्या, आरुषि, शिखर, विवान, अनिरुद्ध एवं वेदान्श प्रजापति शामिल हैं। जांच शिविर में चयनित स्काउट्स एवं गाइड्स को राज्यपाल पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
दल का नेतृत्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित असिस्टेंट लीडर ट्रेनर (स्काउट) संजय कुमार करेंगे।
वहीं, मीरजापुर नगर के बी.एल.जे. इंटर कॉलेज में आयोजित तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर में विद्यालय के 22 स्काउट्स प्रतिभाग करेंगे। सफल प्रशिक्षण एवं जांच के उपरांत ये स्काउट्स सत्र 2027-2028 में राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करने की पात्रता प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस दल का नेतृत्व राज्य पुरस्कार से सम्मानित एच.डब्ल्यू.बी. स्काउट सुरेश कुमार बिन्द करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह एवं अमरदीप सिंह, प्रशासनिका मिट्ठू बनर्जी, प्रधानाचार्य मोहित चौधरी, पूजा अग्रवाल एवं अर्पिता मुखर्जी, उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता, को-ऑर्डिनेटर निहारिका सेठ व गाइड कैप्टन साधना शर्मा , अंजली यादव तथा जिला संस्था से जिला सचिव जय सिंह, सहायक सचिव मनोज कुमार नीलम व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित को-ऑर्डिनेटर (स्काउट) सी०बी०एस०ई० के.एम. शुक्ल एवं जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) बालकरन यादव सहित अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि सभी स्काउट्स एवं गाइड शिविर में अपने ज्ञान, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद मीरजापुर एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।










