बेखौफ चोर vs लाचार पुलिस! घर के सामने से जुपिटर गायब, कब जागेगा जलीलपुर पड़ाव चौकी प्रशासन?
पुलिसिया गश्त पर उठे सवाल, क्या सिर्फ कागजों तक सीमित है सुरक्षा?
मुगलसराय (चंदौली)।मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर पड़ाव चौकी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस चरम पर है। पुलिस गश्त और सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने घर के बाहर से एक स्कूटी पार कर दी। पीड़ित द्वारा चौकी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सरेआम हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस लगाम कब लगाएगी?
क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित गीता पटेल (पत्नी स्व. गुलाब, निवासी ग्राम-चोरहट, थाना-मुगलसराय, जनपद-चंदौली) ने चौकी प्रभारी जलीलपुर पड़ाव को आवेदन देकर बताया कि उन्होंने लगभग 5 महीने पहले देवराज मौर्य (निवासी-रुपौधा, थाना-अदलहाट, जिला-मिर्जापुर) से ₹60,000 में TVS Jupiter स्कूटी खरीदी थी।बीती शाम करीब 6:00 बजे उन्होंने अपनी स्कूटी (नंबर: UP 63 BE 3034) को अपने घर/आवास के बाहर खड़ी की थी। कुछ ही देर बाद जब वह बाहर आईं तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई अता-पता नहीं चला, जिसके बाद पीड़िता ने जलीलपुर पड़ाव चौकी में लिखित तहरीर दी।
पीड़िता ने प्रार्थना पत्र सौंपकर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष व न्यायसंगत कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द वाहन की बरामदगी की मांग की है।










