सपा पार्षद पर विधवा महिला को बार-बार फोन करने का आरोप, चेतगंज थाने में शिकायत; धमकी देने की भी बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: पवन जायसवाल

वाराणसी। मध्येश्वर वार्ड के सपा पार्षद भैया लाल यादव के खिलाफ एक विधवा महिला ने चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पार्षद पर बार-बार फोन कर बातचीत करने का दबाव बनाने और बात नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।महिला के अनुसार, करीब आठ वर्ष पहले उसके पिता गंभीर रूप से बीमार थे। उस दौरान पार्षद भइया लाल यादव ने उसके परिवार की आर्थिक मदद की थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद पार्षद का उसके घर आना-जाना और फोन पर संपर्क बढ़ गया।शिकायतकर्ता का कहना है कि पिछले कुछ समय से पार्षद द्वारा लगातार फोन किया जा रहा है।

महिला के मुताबिक, वह बातचीत नहीं करना चाहती, लेकिन इसके बावजूद फोन आने का सिलसिला जारी है। आरोप है कि बात नहीं करने पर पार्षद आत्महत्या करने की धमकी देते हैं।महिला ने इस पूरे मामले से परेशान होकर चेतगंज थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में पार्षद से भी पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है।

संवाददाता – पवन जायसवाल

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!