​सकलडीहा में बड़ा खुलासा: हिंदू परिवारों को ईसाई बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रलोभन और अंधविश्वास का जाल: चंदौली पुलिस ने नाकाम की अवैध धर्मांतरण की बड़ी साजिश

चन्दौली (09 जुलाई 2026): उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत चन्दौली की सकलडीहा पुलिस ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। भोले-भाले हिंदू परिवारों को बहला-फुसलाकर, विभिन्न प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने की कोशिश कर रहे एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से धीरज सिंह समेत 06 मुख्य अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस का धावा: प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था खेल

​उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन में सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मुस्तैद थे। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि ग्राम इटवा स्थित एक मकान में सामूहिक प्रार्थना सभा के बहाने आसपास के हिंदू परिवारों को इकट्ठा किया गया है। वहां उन्हें तरह-तरह के लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर छापेमारी की। वहां एक बड़े कमरे में भारी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष मौजूद थे। गिरोह के सदस्य माइक और लाउडस्पीकर के जरिए लोगों का ब्रेनवॉश कर रहे थे और धार्मिक पुस्तकें व प्रचार सामग्री बांट रहे थे।

कड़े कानून के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मौके से सभी देशविरोधी व अवैध गतिविधियों को रोकते हुए 6 आरोपियों को दबोच लिया। इस मामले में थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 145/2026 के तहत धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (यथा संशोधित 2024) के अंतर्गत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।​पूछताछ में कबूला गुनाह: पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर और सीधे-साधे हिंदुओं को निशाना बनाते थे। उन्हें चंगाई सभाओं (प्रार्थना सभाओं) में बुलाकर चमत्कारों का लालच, अंधविश्वास और पैसों का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करते थे।

मौके से जब्त की गई सामग्री:

​धार्मिक साहित्य: 07 बाईबिल, 200 धार्मिक पम्फलेट, 50 धार्मिक पुस्तिकाएं।​

प्रचार व लाउडस्पीकर उपकरण: 01 होम थियेटर सिस्टम, 02 माइक।​

गिरोह के वाहन:​मारुती सूजुकी जेन VXI (UP 65 AH 9024)​हीरो एचएफ डीलक्स (UP 63 BA 5546)​हीरो पैशन (UP 67 AJ 0919)

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!