गरीबी बनी हथियार! मदद की आड़ में चल रहा धर्मांतरण का खेल?
आंध्र प्रदेश से सामने आए एक वीडियो ने कथित धर्मांतरण नेटवर्क को लेकर नई बहस छेड़ दी है। .
वीडियो में दावा किया गया है कि कुछ संगठन गरीब और जरूरतमंद लोगों को पहले सेवा, शिक्षा, इलाज और नौकरी का लालच देते हैं, फिर धीरे-धीरे उन्हें अपने प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया जाता है।
वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया कि गांव और पिछड़े इलाकों में ऐसे नेटवर्क ज्यादा सक्रिय हैं, जहां लोग आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।
पहले मदद और सहानुभूति दिखाई जाती है, फिर धार्मिक गतिविधियों में शामिल करने का दबाव बनाया जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवार मजबूरी में इन लोगों के संपर्क में आते हैं।
मुफ्त इलाज, बच्चों की पढ़ाई और रोजगार का वादा करके भरोसा जीता जाता है, जिसके बाद कथित तौर पर धर्मांतरण का खेल शुरू होता है।
हालांकि वायरल वीडियो में किए गए सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन से मांग उठ रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
सबसे बड़ा सवाल
क्या सेवा और मदद की आड़ में चल रहा है बड़ा नेटवर्क?
गरीब और बेरोजगार लोगों को ही क्यों बनाया जा रहा निशाना?
क्या प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई?
📌 हर बड़ी खबर पर नजर — indiasamachar24x7.in









