उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बोलेरो, कार और कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में देखते ही देखते भीषण आग लग गई। हादसे में कुल 11 लोगों की जान चली गई, जिनमें से 6 लोग जिंदा जल गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह ट्रक चालक की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Author: India Samachar 24x7
Post Views: 10










