शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवसतहसील लालगंज मे जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 64 प्रार्थना पत्रो मे से मौके पर 04 का किया गया निस्तारण तहसील सभागार का किया गया सुन्दरीकरण, जिलाधिकारी ने फीताकाटकर किया उद्घाटनतहसील सभागार का किया गया सुन्दरीकरण, जिलाधिकारी ने फीताकाटकर किया उद्घाटन
रिपोर्ट विकास तिवारी
मीरजापुर 15 नवम्बर 2025- शासन के मंशानुरूप फरियादियो को उनकी समस्याओ का त्वरित समाधान दिलाए जाने के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलो मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज अत्याधुनिक/सुन्दरीकरण तहसील सभागार का फीता काटकर शुभारम्भ

किया तथा भ्रमण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तत्पश्चात तहसील लालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने आए हुए फरियादियो की समस्याओ को सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 64 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 04 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित को इस निर्देश के साथ कि प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायतो के निस्तारण से पूर्व यह सुनिश्चित करे कि यदि पैमाइश, रास्ते आदि से सम्बन्धित है तो स्थलीय निरीक्षण करते हुए दोनो पक्षो की उपस्थिति मे समस्याओं को सुनते हुए उनके संतुष्ट होने का लिखित बयान लेते हुए निस्तारण किया जाए ताकि फरियादी को बार-बार जिला मुख्यालय व तहसील के बार-बार एक ही समस्या के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि शिकायतो के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा शासन स्तर से भी की जा रही है अतएव अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि धारा-34 व धारा-24 के प्रकरणो का युद्धस्तर पर निस्तारण करें। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो मे यथा- तहसील चुनार मे अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 61 प्रार्थना पत्रो में से दो का निस्तारण, तहसील मड़िहान मे उप जिलाधिकारी अनेग सिंह के समक्ष प्राप्त 44 प्रार्थना पत्रो में से 05 निस्तारण एवं सदर मे अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष प्राप्त 125 प्रार्थना पत्रो में से 18 तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज महेन्द्र सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।











