अखंड हिंद फौज की वीरांगनाओं ने संभाला श्री रामचंद्र शोभा यात्रा की सुरक्षा. डॉक्टर गीता रानी।

रोहित सेठ

श्री रामचंद्र जी की शोभा यात्रा काशी स्टेशन से दशाश्वमेध घाट के लिए निकली .यह शोभा यात्रा केंद्रीय पूजा समिति के तत्वाधान में श्री तिलक राज मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। श्री रामलला की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त मौजूद होने की आशंका को देखते हुए श्री तिलक राज मिश्रा ने अखंड हिंद फौज को शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को संभालने लिए आमंत्रित किया। डॉक्टर गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष (गर्ल्स डिविजन) अखंड हिंद फौज और सीनियर कमांडर पूजा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में अखंड हिंद फौज की गर्ल्स डिवीजन की वीरांगनाएं करीब 6 किलोमीटर तक काशी स्टेशन से दशाश्वमेध घाट तक श्री रामजी की रैली की सुनियोजित तरीके से सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथों में ले रखी थी। श्री राम लाल की रैली संपन्न होने तक अखंड हिंद फौज की वीरांगनाएं राम भक्तों की सेवा में सुरक्षा व्यवस्था  मे डर्टी रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!