भारतीय व्यायाम संघ के द्वारा तीन दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय व्यायाम प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय व्यायाम महोत्सव हुआ संपन्न 

भारतीय व्यायाम संघ के द्वारा तीन दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय व्यायाम प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय व्यायाम महोत्सव हुआ संपन्न

 

रोहित सेठ

 

वाराणसी – रायगढ़ा में भारत व्यायाम एवं भारतीय व्यायाम संघ के द्वारा तीन दिवसीय *प्रथम राष्ट्रीय व्यायाम प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय व्यायाम महोत्सव 2024 दिनांक 11 से 13 जनवरी 2024 स्थान बीजू पटनायक ऑडिटोरियम हॉल रायगढ़ उड़ीसा में आयोजित किया गया है जिसमें देश के 11 राज्य उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, गोवा, बिहार, वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, सहित उड़ीसा, के 500 बालक बालिका व्यायाम खिलाड़ी अपने-अपने स्पर्धा *दंड बैठक व्यायाम, दंड व्यायाम, बाहु शक्ति व्यायाम, शौर्य कुश्ती व्यायाम, मुगदर व्यायाम, रस्सी खींच व्यायाम, योग व्यायाम, ध्यान, ओमकार, सूर्य नमस्कार व्यायाम, योगासन व्यायाम आदि स्पर्धा में प्रतिभाग किए

 

जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी के आशीष भारद्वाज ने 35 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग मुदगर व्यायाम, में स्वर्ण पदक तथा दंड व्यायाम, स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय पदक तालिका में उत्तर प्रदेश का नाम दर्ज कराया है।

 

अतःआपको बताना चाहेंगे कि आशीष भारद्वाज का एशियाई व्यायाम प्रतियोगिता 2024 के लिए सलेक्शन हुआ है जो अक्टूबर माह पुणे महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा।

 

जनपद आगमन पर आशीष भारद्वाज का लोगों ने माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया स्वागत किस अवसर पर पारंपरिक व्यायाम प्रेमी दिनेश भारद्वाज विक्रम गुप्ता अनिल मौर्य जयप्रकाश सुरेश पाल जयप्रकाश यादव मंजय गुप्ता महेश जैसवाल जायसवाल बलराम तिवारी मनीष मौर्य आदि खेल प्रेमी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!