छतारी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, गांजे की बड़ी खेप बरामद!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छतारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर अपराधी गिरफ्तार, 1.480 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

रिपोर्ट दीपक चौहान

शिकारपुर (बुलंदशहर)। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छतारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 480 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रेमवीर उर्फ लल्ला पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम असगरपुर, थाना छतारी को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ छतारी थाने में आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कमल प्रताप राणा सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

बुलंदशहर से दीपक चौहान की रिपोर्ट।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!