ड्यूटी से लौट रहे दरोगा की दर्दनाक मौत! रोडवेज बस की टक्कर से उजड़ गया परिवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दरोगा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट दीपक चौहान

ड्यूटी खत्म कर बच्चों के पास डिबाई लौट रहे थे दरोगा राजवीर सिंह, तीन दिन पहले ही हुआ था स्थानांतरणबुलंदशहर। मेरठ-बदायूं हाईवे पर शिकारपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार दरोगा की जान चली गई। मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल के निकट रोडवेज बस की टक्कर से हुए इस हादसे में दरोगा राजवीर सिंह (57) की मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजवीर सिंह पुत्र जगत सिंह बुलंदशहर कोतवाली नगर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से डिबाई स्थित अपने बच्चों के पास लौट रहे थे। इसी दौरान शिकारपुर क्षेत्र में मां भगवती इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई।हादसा इतना गंभीर था कि दरोगा राजवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनका तीन दिन पूर्व ही डिबाई कोतवाली से बुलंदशहर कोतवाली नगर में स्थानांतरण हुआ था।घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, एसएसआई एवं कस्बा इंचार्ज अमित कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। साथ ही दुर्घटना में शामिल रोडवेज बस की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।एक सड़क हादसे ने परिवार से छीन लिया अपना सहारा। ड्यूटी से लौटते समय हुई इस दुखद घटना ने पुलिस विभाग और परिजनों को गहरे शोक में डुबो दिया है।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!