
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के अवसर पर भव्य ‘युवा संवाद’ का आयोजन
— आज 25/10/2026 को रियल कंप्यूटर कोचिंग सेंटर, इमरती रोड पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण के अवसर पर एक भव्य ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री जी के विचारों व मार्गदर्शन को सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री लाल बहादुर सरोज जी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा रहे।
इस सफल कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री श्री अभिनव प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्री लाल बहादुर सरोज जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश के युवाओं को नई ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा मिलती है। युवाओं के साथ संवाद से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूती मिलती है। विशिष्ट अतिथी के तौर पर नगर अध्यक्ष पश्चमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा की देश के प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी जी देश के आम जनता के मन की बात सुनते है,आज मन की बात के कारण सरकार और जनता के बीच की दुरी कम हो रही है,मोदी सरकार आम जनता से जुड़ी हुई है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज दुबे, शुभम जायसवाल, सोनम चतुर्वेदी, श्याम यादव, राहुल चंद जैन, जितेंद्र यादव, मुरलीधर उपाध्याय, उत्कर्ष पाण्डेय, नवीन दुबे, मृत्युंजय त्रिपाठी, सभासद सत्यनारायण जायसवाल, पुनीत मिश्रा, भावना बरनवाल, अश्वनी गुप्ता, शिवांशु द्विवेदी, हेमंत श्रीवास्तव, यश दुबे, धर्मेंद्र जायसवाल, धीरज सोनी, रूद्रम पाण्डेय, अभिषेक श्रीवास्तव, निखिल यादव, राहुल चौरसिया सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।









