सेमफोर्ड स्कूल मीरजापुर के प्रबंधक को शिक्षा, समाजसेवा एवं प्रबंधन के क्षेत्र में डाक्टर आफ फिलासफी (Doctor of Philosophy) से सम्मानित किया गया
आज दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेंटर में मेरिलैंड स्टेट विश्वविद्यालय के द्वारा मीरजापुर जनपद के सेमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक ई० Er Vivek Baranwal एवं Shipra Baranwal शिप्रा बरनवाल को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डाक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

ई० विवेक बरनवाल ने बताया की 2010 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला , ओड़िशा, भारत से बी० टेक० (इंजिनियरिंग )करने के उपरांत शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में 16 वर्षों तक उत्कृष्ट काम करने के लिए डाक्ट्रेट की उपाधि से सम्मान प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात हैं। आज मीरजापुर जनपद के लोगों के आशिर्वाद एवं सहयोग से यह सम्मान प्राप्त कर बहुत ही गौरव की अनुभूति हो रही। आज हमारा जिला मीरजापुर माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बढ़ रह हैं और यह मेरे लिए गौरव का क्षण हैं।
शिप्रा बरनवाल ने बताया की बाल्यकाल से ही मेरी रुचि शिक्षा में रही और हिंदी विषय से मास्टर की डिग्री प्राप्त करके शिक्षा एवं प्रबंधन के क्षेत्र में रुचि रखते हुए हम लोगों ने काम किया। आज डॉक्ट्रेर की डिग्री पाकर के बहुत अच्छा लग रहा है हम लोगों पर मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।
जीवन में बहुत उतार और चढ़ाव देखा गया लेकिन यह जगत जननी का ही आशीर्वाद है कि आज हम लोग इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
यह उपाधि सिर्फ हम लोगों के लिए गौरव की बात नहीं है बल्कि हमसे जुड़े सभी लोगों के लिए गौरव की बात है हमारे परिवार के सभी सदस्य इस उपलब्धि के लिए बहुत खुश है और उन सभी ने हम सभी को आशीर्वाद दिया है।
उपाधि प्राप्त करने पर माता पिता श्री महेश जी बरनवाल, श्रीमती शशि कला बरनवाल, श्री अनिल कुमार बरनवाल श्रीमती आभा बरनवाल, श्रृंखला बरनवाल, विकास बरनवाल, सुमित कुमार यादव, वीरेंद्र बिंद, श्वेता मल्होत्रा खत्री, प्रतीक अग्रवाल, मोहम्मद इरशाद फारुकी आदि वरिष्ठ जन एवं मित्रों ने शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दी।









