प्रदेश मंत्री श्रीमती पूजा बिंद के मीरजापुर प्रथम आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



मीरजापुर । भारतीय जनता पार्टी, मीरजापुर बरौधा कचार जिला कार्यालय पर प्रदेश मंत्री, पिछड़ा मोर्चा एवं मीरजापुर-सोनभद्र की प्रवासी श्रीमती पूजा बिंद के मीरजापुर में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया । उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला । इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता एवं दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रीमती पूजा बिंद जी के साथ संगठनात्मक विषयों, पार्टी की गतिविधियों तथा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ । इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन – जन तक पहुँचाने के विषय पर चर्चा की गई ।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं, कुशल नेतृत्व एवं मजबूत संगठनात्मक संरचना के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है । पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है । ऐसे में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए संगठनात्मक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है । श्रीमती पूजा बिंद जी ने कहा कि मेरे मीरजापुर आगमन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जो उपस्थिति एवं विश्वास जताया कि उसके लिए हमारी सक्रिय सहभागिता एवं संगठनात्मक अनुभव से मीरजापुर-सोनभद्र क्षेत्र में पिछड़ा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी । साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने में भी सहायता मिलेगी । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सियाराम बिन्द ने किया ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, विद्याशंकर मौर्य, जिलामंत्री कमलेश मौर्य, शिवम मोदनवाल, सुरेन्द्र पाल, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा राकेश कुमार बिन्द, जिला मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दूबे, शुभम जायसवाल के साथ अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।

Vikash Tiwari
Author: Vikash Tiwari

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!