द ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल, मंगल मड़ई छावनी लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल में आजादी महोत्सव की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

गाजीपुर (मंगल मड़ई): द ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल, मंगल मड़ई छावनी लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के पितामह श्री नंदलाल कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान, झंडा गीत, सारे जहां से अच्छा और वंदे मातरम् प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अवधेश कुमार और धर्मदेव कुशवाहा उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकार अजय भारद्वाज, सुनीता मौर्या, संजय विश्वकर्मा, रिशु राज और नेहा सोनाली ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।इसके बाद वीरों के सम्मान में एक भव्य झांकी निकाली गई, जो विद्यालय से आदर्श बाजार, पीजी कॉलेज गोराबाजार, डीएम आवास और शास्त्री नगर चौराहे से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या सोनी मैम, डायरेक्टर बंसराज सर, संचालक विपिन सर, शशिकांत सर, प्रिया मैम, पूजा मैम, रिया मैम, संजय सर, दिवाकर विश्वकर्मा, गुनगुन मैम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!