केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने “विजयदशमी” पर्व के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी 

रिपोर्ट विकास तिवारी

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने “विजयदशमी” पर्व के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 

लखनऊ। 12 अक्टूबर 2024

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने “विजयदशमी” के पर्व के अवसर पर देश व प्रदेश व अपने संसदीय क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि कुछ भी हो अंत में जीत सत्य की ही होती है। विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की विजय  बुराई पर अच्छाई की विजय ,पाप पर पुण्य की विजय, अत्याचार पर सदाचार की विजय, क्रोध पर क्षमा की विजय और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने आज ही के दिन रावण और माता दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था इसलिए संपूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हमें आशा उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।

आप सभी को “विजयदशमी” पर्व के शुभ पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!