भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने फहराया तिरंगा,कई जगह ध्वजारोहण में हुए शामिल

मीरजापुर। पूर्व पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर स्वतंत्रता दिवस के दिन नगर के कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया।

भाजपा के पूर्वी मंडल कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया एवं कार्यकर्ताओं को एक-एक तिरंगा वितरित भी किया। नगर के चंद्र दीपा वार्ड और तेलियागंज पर युवाओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए भी कहां।इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ चढ़कर मनाया जा रहा है।देश के तमाम युवा हाथों में तिरंगा लेकर आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। आज का भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। भारत आज जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है जो हमारे लिए गौरव की बात है। देश की महिलाएं भी अब अपने घरों से बाहर निकाल कर देश हित का कार्य कर रही हैं। देश को एकजुट करने के लिए भारत को जातिवाद कि दीवार को तोड़ना होगा। जिससे भारत की एकता और अखंडता बनी रहे और देश तरक्की की राह पर अग्रसर हो सके।इस मौके पर नगर पूर्वी अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी,पूर्व जिला महामंत्री अशुकान्त चुनाहे जी,नगर पूर्वी महामंत्री श्याम सिंह जी,सोनू दूबे जी,सभासद विजय प्रजापति जी,सभासदपति राजेश सोनकर जी,नगर मंत्री गुंजा गुप्ता जी,डॉली अग्रहरि जी,प्रिन्स केशरी जी,रमेश कुमार विश्वकर्मा जी,धीरज पाण्डेय जी,शिवांसु सिंह जी,अभिषेक यादव जी,जीवन दास मौर्या जी,प्रसुन्न साहू जी,आदि भारी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: मिर्ज़ापुर से ब्यूरो दिनेश कुमार/विकास तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!