बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर खबर सामने आई है कि वह संन्यासी बन गई हैं। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ में शिरकत की जहां उन्होंने संन्यास ले लिया।90 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी संन्यासी बन गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ धर्म की राह अपना ली है। ममता कुलकर्णी हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचीं जहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली। वह इस दौरान साध्वी के रूप में दिखाई दी। गले में रुद्राक्ष, कंधे पर झोला टांगे वह भगवा रंग पहने किन्नर अखाड़े में नजर आईं। दरअसल, एक्ट्रेस को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर पदवी दी जा रही है, आज शाम को एक्ट्रेस का पट्टाभिषेक की रस्म निभाया जाएगा। उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। ममता कुलकर्णी को अब श्री माई ममता नंद गिरी के नाम से जाना जाएगा।ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासीममता कुलकर्णी उर्फ ममता नंद गिरी ने संगम किनारे अपने हाथों से खुद पिंडदान भी किया है। वहीं शाम को ममता का पट्टाभिषेक समारोह होने वाला है। एक्ट्रेस ममता को आज से नए नाम से जाना जाएगा। ममता कुलकर्णी अब श्री यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। बता दें कि अखाड़े के आचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में महाकुंभ में किन्नर अखाड़े से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस के बॉलीवुड में वापसी की खबरे आई। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए बताया अपने सोशल मीडिया से खुलासा कर दिया है कि वह संन्यासी बन गई https://x.com/ANI/status/1882763064531206461?t=ah_57eSKJLCpGrbv-py2Dg&s=19