शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

रिपोर्ट विकास तिवारी

तहसील मड़िहान में आए फरियादियों की जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएंतहसील मड़िहान में प्राप्त 72 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 06 का किया गया निस्तारण मीरजापुर 20 जनवरी 2025- शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियों की जन समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त हो रही शिकायतों का निस्तारण अधिकारी कार्यालय से ही न करके बल्कि मौके पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए फोटोग्राफ के साथ आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस की 04 संयुक्त टीम गठित कर प्रार्थना पत्रो का निस्तारण आज सांय तक करने का निर्देश दिया। जनपद के अन्य तहसीलों में प्राप्त प्रार्थना पत्र यथा-तहसील चुनार में 52 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 का निस्तारण, तहसील सदर में 112 प्रार्थना पत्र प्राप्त 17 का निस्तारण एवं तहसील लालगंज में 81 प्रार्थना पत्र प्राप्त 11 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मड़िहान में उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, तहसीलदार मड़िहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!