मड़िहान, ठंड की कहर जारी, ठंड से दो लोगों की जान जानें की आंशका ।
रिपोर्ट विकास तिवारी
प्रशासन की लापरवाही अलाव जलाने में नाकाम, कंबल वितरण में अनियमितता। मड़िहान मिर्जापुर मड़िहान क्षेत्र में ठंड कहर देखा जा रहा है। मड़िहान थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में 35 वर्षीय बृजेश सिंह सुबह देर से न उठने पर ,गांव वाले उनको देखें तो विस्तर पर मृत अवस्था औंधे मुंह पड़े थे , लोगों ने ठंड से मृत्यु होने की आंशका जताई। वहीं राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव की 18 वर्षीय ज्योति की अचानक मौत हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वजह ठंड से मृत्यु हुई ,बताया जा रहा है। मौसम विभाग लगातार भीषण कोहरे का अलर्ट जारी कर रहा है। जबरदस्त शीतलहर का अंदेशा जारी कर, जनवरी की शुरुआत कोल्डबेब के साथ होता बताया जा रहा है। तापमान सामान्य से लगातार कम हो रहा है। अधिकतम जगहों पर धूप भी नहीं देखने को नहीं मिल रहा है। ठंड से लोगों की जानें जा रही। ठंड से बचाने हेतु गरीबों व असहायों को सरकार के द्बारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि गरीब असहायों को ठंड से बचाया जा सके। कंबल वितरण योजना, चौराहे गलियों में अलाव जलवाकर जनता को ठंड से राहत देना। लेकिन ये योजनाएं ज्यादातर कागजों तक सिमट कर रह जा रही है। मड़िहान क्षेत्र के चौराहों गली-मोहल्लों में अलाव जलाने की अव्यवस्थाओं ने लोगों को प्रशासन पर अंगूली उठाने को मजबूर कर दिया है। कंबल वितरण का लाभ ज्यादातर असल हकदारों को नहीं मिल रहा है। गरीब असहाय , वगैर कंबल लिए घर लौट रहे हैं। ठंड के चपेट में भी आ जा रहें हैं।कंबल वितरण को लेकर गरीबों में असंतोष व्याप्त देखा जा रहा है। शासन मूक दर्शक बना हुआ है।इसे क्या कहें प्रशासन की लापरवाही या जनता को अनदेखा करना।