केदारनाथ सविता को वाराणसी में मिला ‘सेवक साहित्य श्री सम्मान’साहित्यिक संघ के 33 वें अधिवेशन में किये गये सम्मानित

रिपोर्ट विकास तिवारी

मिर्जापुर के वरिष्ठ साहित्यकार केदारनाथ सविता को साहित्यिक संघ वाराणसी के 33 वें अधिवेशन में रविवार 8 दिसम्बर को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउन हाल, वाराणसी के सभागार में ‘सेवक साहित्य श्री सम्मान- 2024’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी लम्बी साहित्यिक सेवा के लिये दिया गया। इस दौरान पद्मश्री उषा यादव, डॉ रमाकांत शर्मा उद्भ्रांत, डॉ हरेन्द्र कुमार राय, धर्मेंद्र राय और सोच विचार पत्रिका के संपादक जितेंद्र नाथ मिश्र के हाथों पुष्पहार पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मान पत्र भेट किया गया। सभा को डॉ राम सुधार सिंह, अभिनव अरुण, हिमांशु उपाध्याय, डॉ जितेंद्र नाथ मिश्र, पद्मश्री उषा यादव आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री उषा यादवने की। महेंद्र नाथ मिश्र स्मृति काव्य गोष्ठी में धर्मेंद्र गुप्त साहिल, अभिनव अरुण ने गजल पढ़ी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ जय प्रकाश मिश्र ने किया। डॉ बेनी माधव ने संचालन किया। वासुदेव ओबेराय ने व्यवस्था की देखरेख व अतिथियों को बैज लगाकर सम्मानित किया। श्री केदारनाथ सविता को सम्मानित किये जाने पर मिर्जापुर के कवियों एवं शायरों आदि ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों मे सर्वश्री डॉ अनुज प्रताप सिंह, वृजदेव पांडेय,प्रमोद कुमार सुमन, गणेश गंभीर, लल्लू तिवारी, भोलानाथ कुशवाहा, अरविंद अवस्थी ,मुहिब मिर्जापुरी, जवाहर सिंह, इम्तियाज अहमद गुमनाम, आनन्द अमित, डॉ अनुराधा ओस, डॉ सुधा सिंह, इला जायसवाल, डॉ रंजना जायसवाल, हसन जौनपुरी, नंदिनी वर्मा, सारिका चौरसिया, अमरनाथ सिंह,पूजा गुप्ता, प्रमोद चंद्र गुप्त, पूजा यादव, खुर्शीद भारती, इरफान कुरैशी, श्याम अचल, हौसिला प्रसाद मिश्र आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!