बच्चों ने मिठा फल समझ कर खाया जेट्रोफा का फल , तबीयत खराब होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
रिपोर्ट विकास तिवारी
मड़िहान मिर्जापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडी गांव में कुछ बच्चों ने मीठा फल समझ कर जेट्रोफा का फल खा लिया। जिससे के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। घर पहुंचने पर बच्चों को उलटी और दस्त की समस्या शुरू हो गई। इस संबंध में घबराये परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कुडी ग्राम पंचायत परिसर में बच्चे खेल रहे थे। और बगल में जेट्रोफा का पौधा लगा हुआ था। कुछ बच्चों ने जेट्रोफा का फल, मीठा फल समझ कर खा लिया।घर पहुंचने के बाद चार बच्चों में अश्वनी उम्र 7 वर्ष, रंजीत उम्र 6 वर्ष, विवेक उम्र 7 वर्ष,आर्यन उम्र 4 वर्ष को उलटी दस्त शुरू हो गया। परिजन तुरंत उन्हें राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करायें । इलाज के बाद तीन बच्चों की तबीयत में सुधार होता देखा गया। वहीं एक बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों का कहना इलाज जारी है। जल्द से जल्द तबीयत में सुधार होने की संभावना है