वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकार लोकतंत्र को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान की अनुसार ना चला कर नागपुर के संविधान के मुताबिक देश की व्यवस्था चलना चाहती है देश का शासक बाटोगे तो काटोगे बोलेगा तो लोकतंत्र कैसे कायम रह पाएगा
रिपोर्ट विकास तिवारी
आम आदमी पार्टी हिंदुस्तान की जनता और उत्तर प्रदेश की आवाम को एक नया विकल्प एक नया राजनीति देने के लिए उत्तर प्रदेश में बृहत सदस्यता अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 50 लाख लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है उसी क्रम में मिर्जापुर जनपद में भी एक लाख नए सदस्य आम आदमी पार्टी बनाएगी उक्त विचार आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी एडवोकेट ने आज मिर्जापुर के तरकापुर डीजे कॉलोनी में आयोजित आम आदमी पार्टी के विशाल कार्यकर्ता कैंप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया आज आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान कैंप में लगभग 250 पुरुष महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया कार्यक्रम की शुरुआत संविधान दिवस एवं पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशी प्रांत श्री पवन तिवारी एवं प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट जिला प्रभारी मनीष गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह ने किया।सदस्यता अभियान एवं पार्टी की स्थापना दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के काशी प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र एवं प्रदेश में चल रही नफरत एवं संविधान विरोधी नीतियों से जनता को बचाने के लिए संघर्ष का बीड़ा उठाया हुआ है केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को धर्म और जाति में बाटकर समाज में नफरत पैदा करने का कार्य किया जा रहा है संभल का घटना उसका ताजा उदाहरण है उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके इन जाति और धर्म की नाम पर राजनीति करने वालों की दुकान बंद करके माननीय अरविंद केजरीवाल जी के विकास के विजन को अपनाने का आह्वान किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि यह देश नफरत से नहीं चलेगा यह देश संविधान से चलेगा और संविधान की रक्षा का संकल्प आम आदमी पार्टी का एक-एक सदस्य ले रहा है हम उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या बनेंगे कि 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में होगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मिर्जापुर मनीष गुप्ता ने कहा कि मिर्जापुर जनपद में लगातार जनता की मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी संघर्ष कर रही है उन्होंने अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी की सदस्यता करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार जनता की बीच लोकप्रिय हो रही है इसी लोकप्रियता को देखकर नरेंद्र मोदी की सरकार आम आदमी पार्टी को समाप्त करना चाहती है लेकिन हम संघर्षों से निकले हुए हैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष से नहीं डरते हैं ना ही जेल जाने से डरते हैं सही को सही कहने की शिक्षा हमारे क्रांतिकारियों ने हम सभी लोगों को दिया है उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने के लिए मिर्जापुर जनपद में कार्यकर्ता जी जान से लगे हैं इस कार्यक्रम के बाद नारघाट अप्सरा सिनेमा के पास जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सेठ एवं जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सदस्यता कैंप का आयोजन किया था वहां पर भी प्रदेश अध्यक्ष काशी प्रांत पवन तिवारी एवं जिला प्रभारी मनीष गुप्ता प्रदेश सचिव सुनील पांडे तथा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने पहुंच कर लगभग 2 घंटे सदस्यता अभियान चलाया जिसमें 110 लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े। कार्यक्रम का संचालन आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अहमद रसूल रविंद्र सिंह चड्ढा मनोज कुमार सोनकर सत्यम त्रिपाठी नियम उल्ला खान सीमा खान मनबोध दुबे संतोष सोनी आनंद कुमार सिंह राजेश मौर्य राजेश पाल ऋषि कुमार श्रीवास्तव प्रदोष कुमार द्विवेदी नसीम खान मीरा देवी पटेल जयप्रकाश सेठ रविंद्र कुमार श्रीवास्तव सुल्तान मंसूरी फैजान मंसूरी मदन मंसूरी मोबीन भाई सुहेल खान प्रज्ञा देवी इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे