प्रेक्षकगणों को आम जन मानस दे सकते हैं अपने शिकायत व सुझाव
रिपोर्ट विकास तिवारी
विन्ध्याचल मण्डल 25 अक्टूबर 2024- 397-मझवां विधानसभा उप निर्वाचन 2024 हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मा0 प्रेक्षक महोदय का जनपद आगमन हो गया हैं। मा0 प्रेक्षक महोदयगण अष्टभुजा गेष्ट हाउस मीरजापुर में जन सामान्य हेतु उपस्थित रहेंगे। श्री श्रवण कुमार जाटवथ मा0 सामान्य प्रेक्षक 05442-297620 मोबाइल नम्बर-7755803507 एवं श्री राम चन्द्र मराण्डी मा0 व्यय प्रेक्षक 05442-297820 मोबाइल नम्बर-7521811827 हैं। मा0 प्रेक्षकगणों द्वारा अष्टभुजा निरीक्षण गृह विन्ध्याचल मीरजापुर में प्रातः 09 बजे से 10 बजे तक आम जन मानस/ राजनैतिक दलों के पदाधिकारी गण निर्वाचन से सम्बंधित अपने शिकायतों व सुझाव दे सकते हैं।