एपेक्स आयुर्वेद कॉलेज द्वारा आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार औषधीय पौधों का वितरण

*एपेक्स आयुर्वेद कॉलेज द्वारा आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार औषधीय पौधों का वितरण*

रिपोर्ट विकास तिवारी

9वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार, मिर्जापुर द्वारा आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार चुनार नगर पालिका परिषद के गौरव पैलेस लॉन में आम जनता को औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह एवं आयुर्वेद संकाय के अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में तुलसी, एलोवेरा, आमलकी, पथरचट्टा, ब्रायोफिलम एवं हल्दी जैसे औषधीय पौधों का वितरण किया गया एवं उपस्थित लोगों को इन पौधों के औषधीय गुणों उनके स्वास्थ्य लाभों एवं दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. जिससे आयुर्वेद की महत्ता को समझने और जीवनशैली में इन पौधों का प्रभावी उपयोग करने के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया गया। एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने आयुष मंत्रालय की इस पहल की सराहना की एवं इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!