*मझवा उपचुनाव के दृष्टिगत पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल पालक के रूप में बरकछा बाजार बैठक में पहुंचे।*
रिपोर्ट विकास तिवारी
मीरजापुर।पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल आज मझवा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आज बरकछा बाजार स्थित भाजपा सिटी मंडल दक्षिणी के पदाधिकारी धर्मेन्द्र अग्रहरि के आवास पर पहुंचे।मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह जी के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मण्डल पालक पूर्व जिलाअध्यक्ष भाजपा मनोज जायसवाल ने 5 शक्ति केन्द्रो की बैठक को लेते हुए विगत 20,21 और 22 अक्टूबर को शक्ति केन्द्रवार बूथों पर बैठक सम्पन्न हुई थी उसकी समीक्षा की गई।और आगामी 26 और 27 अक्टूबर को बूथ और पन्ना प्रमुखों की पुनः बैठक करने की योजना बनाई गई।और आगामी मझवा विधानसभा उपचुनाव को जीतने के लिए अन्य कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई।उक्त बैठक में नितिन विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र सिंह,अखण्ड प्रताप सिंह,गीता यादव,इस्तियाक अहमद,विकास सिंह,जवाहर लाल मौर्या,नागेश्वर तिवारी,प्रतोष दूबे,धर्मेन्द्र अग्रहरि,सुजीत सिंह,संजय सिंह,महानारायण भारती,दिनेश शर्मा,अखिलेश ओझा आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।