भविष्य में की गई गलती इतिहास बन जाती हैं। इतिहास दोहराया नहीं जाता वह हमे सबक सिखाता है।

मीरजापुर  रिपोर्ट विकास तिवारी

भविष्य में की गई गलती इतिहास बन जाती हैं। इतिहास दोहराया नहीं जाता वह हमे सबक सिखाता है। लोकतंत्र का महापर्व हमेँ यह अवसर प्रदान करता है। जन समस्या को दर किनार कर टूरिस्ट वीजा पर आये मंत्री दंपति का वीजा समाप्त हो गया है। उन्हें वापस भेजने का समय आ गया है। उक्त विचार लालडिग्गी स्थित राष्ट्रवादी मंच कार्याल पर कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किया।

कहा कि विकास और सेवा के नाम पर जातिवाद के सहारे जिले में आयी केंद्रीय मंत्री ने जन भावनाओं के साथ खिलवाड किया है। जिले की समस्या जस की तस है । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय होने के बावजूद जिले को कुछ देने के बजाय केवल ढोल पीटती रही। जिले के किसान सिंचाई के लिए पानी और पेयजल के लिए तरसते रहे।

नगर पालिका परिषद चुनाव के दौरान लोकतंत्र को कुचलने का काम किया गया। मंत्री दंपति की कहने पर उनका भाजपा से टिकट काटा गया। जब पहले नंबर पर नाम जिला से भेजा गया तो वह लुप्त कहा हो गया। मंत्री दंपति को भय था कि जनता के हित की चिंता करने वाला मनोज जीत गया तो उनकी लूट की दुकान बंद हो जायेगी। इनके कार्यो की जांच ईमानदारी से कराया जाय तो इनकी मंशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अरमानों पर पानी फेरने वाला ही निकलेगा। मोदी ने कहा था कि न खाऊंगा, न खाने दूंगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर कुठाराघात किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान दो लाख में बन रहा है वही केंद्रीय मंत्री ने सड़क किनारे 10 लाख में टीन शेड लगवाया हैं।

सच्चाई और ईमानदारी मंत्री दंपति को हजम नहीं होता। नगर निकाय चुनाव में मेरे निर्दल प्रत्याशी बनने पर पहले तो पर्चा रद्द करने का दबाव बनाया गया। सैकड़ों अधिवक्ताओं के विरोध करने पर पर्चा वैध माना गया। इससे भी मन नहीं भरा तो 9 मई को मेरे ऊपर कटरा कोतवाली में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया ।

 

नगर पालिका चुनाव जनता के द्वारा लड़ता देख साजिशन गेम पलटा गया। जन आक्रोश और खुद जनता के चुनाव लड़ने के कारण हतोत्साहित दंपती ने प्रशासन को दबाव में लेकर जीत को हार में तब्दील करने का काम किया है । जनता इस अपमान का बदला लेगी।

जनता की भावनाओं को कुचलकर लोकतंत्र का मजाक बनाने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। कहा कि केंद्रीय मंत्री कहती हैं कि राजा रानी के पेट से नहीं ईवीएम से पैदा होते है। यह अपने आपको राजा रानी समझने लगे हैं। जनता को प्रजा मानकर उपेक्षा करने में लगे है। जिले में उजड़ते उद्योग धंधे इसका प्रमाण है।

कहा कि जिले में 10 साल से टूरिस्ट वीजा पर रह रहे दंपति का वीजा समाप्त होने को है। अब इनके वापस जाने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान जनता अपने हो रहे अन्याय, लूट और उपेक्षा के चलते उठ रहे दर्द का बदला लेगी। ईवीएम से पैदा हुए राजा रानी की विदाई करने का वक्त आ गया है।

 

बैठक में नागरिक संगठन के अध्यक्ष अरुण मिश्रा,राष्ट्रवादी मंच के संरक्षक संतोष गोयल, रवि शंकर साहू, शैलेंद्र अग्रहरी, मुकेश साहू, मनोज दमकल, आनंद अग्रवाल, पंचदेव सिंह पटेल, पी. डी. दुबे एवं अनिल गुप्ता गिरिजेश सिन्हा,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता पी डी दुबे संचालन राजेश सिन्हा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!