सड़क हादसे में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत, बहन की हालत नाजुक

पंकज त्रिपाठी के बहनोई रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड में निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हुए।बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। इस हादसे में पंकज के बहनोई राजेश तिवारी की मौत हो गई, जबकि पंकज की बहन सरिता को गंभीर चोट आई है। उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पंकज के बहनोई राजेश को मुन्ना के नाम से भी जाना जाता था। वह रेलवे कर्मचारी थे और उनकी पोस्टिंग चितरंजन स्टेशन में थी। वह बिहार में अपने गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड में धनबाद के निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हुए। कुछ महीने पहले ही अगस्त 2023 में पंकज ने अपने पिता को खोया था।

 

सड़क हादसा निरसा में शनिवार शाम 4 बजे के करीब हुआ। हादसे में मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। वहीं, सरिता को गंभीर हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां विशेष यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। डिवाइडर से टकराई कार

पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के चितरंजन में थी। वहीं उनका गांव बिहार के गोपालगंज में है। वह अपने गांव कमलपुर से चितरंजन जा रहे थे। निरसा मार्केट चौक पहुंचने से पहले उनकी कार डिवाइर से टकरा गई। कार की गति काफी ज्यादा थी। टक्कर में गाड़ी का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राजेश और सरिता को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद राजेश को नहीं बचाया जा सका। वहीं, सरिता आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है

अगस्त 2023 में पंकज ने पिता को खोया था

पिछले साल अगस्त के महीने में पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता को खोया था। उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन 99 साल की उम्र में हुआ था। उनके परिवार की तरफ से बताया गया था कि उसी दिन उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल थे। जब यह बयान जारी किया गया था, तब पंकज अपने गांव लौट रहे थे और रास्ते में ही थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!