RIPORT VIKASH TIWARI
समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 114वीं जयंती जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट रमईपट्टी कचहरी रोड पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर उनको नमन किया। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि डॉ. लोहिया भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे। लोहिया के पिता हीरालाल अध्यापक थे और गांधी जी के अनुयायी थे। जब उनके पिता बापू से मिलने जाते थे तो साथ में लोहिया को भी ले जाते थे। इसके कारण बापू के विराट व्यक्तित्व का उनके जीवन पर गहरा असर हुआ। उन्होंने पूरे जीवन गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया।
उन्होने कहा कि डॉ. लोहिया राजनीतिक शुचिता के हमेशा पक्षधर रहे। उनका कहना था कि जब तक गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को पाटा नहीं जाएगा तब तक देश पूर्ण विकास नहीं कर सकेगा। उनके सिद्धात और आदर्श पर चलने से आज लोगों के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होता है। कहा कि लोहिया के बताए रास्ते पर चलकर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है तभी विकसित देश का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर आदर्श यादव, श्याम अचल यादव, परवीन बानो, सियाराम जैसल, विजय फौजी, अंकुर सिंह, कौशिक कन्नौजिया, अतीक खान, मेवालाल प्रजापति, डा0 रतनलाल सिंह पटेल, धर्मेन्द्र मौर्या, बब्बू चमार, रमेश गौड़, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, रामराज यादव, ओमप्रकाश सोनकर, दीनानाथ प्रजापति, राजू पासी, नरेन्द्र यादव, बन्दना गुप्ता, नेहा खान, सलीम बादशाह, अरशद अली, बलराम यादव, जमाल अहमद, रमाशंकर कोल, अशोक यादव, शराफत उल्ला खां, धीरज त्रिपाठी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।