भाजपा किसान मोर्चा द्वारा”ग्राम परिक्रमा यात्रा”12 फरवरी को 12 बजे ग्राम भीमचंडी विधानसभा सेवापुरी से होगी प्रारंभ। 

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा”ग्राम परिक्रमा यात्रा”12 फरवरी को 12 बजे ग्राम भीमचंडी विधानसभा सेवापुरी से होगी प्रारंभ।

 

रोहित सेठ

 

मोदी सरकार किसानों के कल्याण और उत्थान की दिशा में लगातार कार्यरत है तथा अपनी योजनाओ और कार्यों के माध्यम से अनेकों उपलब्धियां भी अर्जित कर रही है। उन सभी योजनाओं औ उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा किसान मोर्चा ‘ग्राम परिक्रमा यात्रा’ क शुभारंभ कर रहा है।

 

इस यात्रा के माध्यम से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता 2 लाख से अधिक गाँवों में किसानों, मज़दूरों तथा कृषि से जुड़े अन्य वर्गों से संपर्क स्थापित करेंगे और उनसे द्विपक्षीय संवाद के माध्यम से उनकी कृषि से जुड़ी बाधाओं तथा मोदी सरकार से उनकी आकांक्षाओं को समझेंगे। साथ ही पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई किसान हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत भी कराएंगे।

 

इस यात्रा का शुभारंभ 12 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर प्रांगण, शुक्रताल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे.पी. नड्डा जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री राजकुमार चाहर जी द्वारा किया जाएगा जिसमें 50,000 से अधिक किसान उपस्थित रहेंगे।

 

साथ ही शुभारंभ कार्यक्रम का देश के सभी संगठनात्मक ज़िलों में LED स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया जायेगा, हर प्रसारण स्थल पर 3000 से अधिक किसानों को आमंत्रित भी किया जाएगा।

 

यात्रा का शुभारम्भ गौ, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जायेगा। यात्रा के माध्यम से गांव में किसान-मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारेटेड योजनाओं पर चर्चा होगी। किसानों से स्थानीय समस्याएं एवं आकांक्षाएं जानी जाएंगी और उनके समाधान संबंधित सुझाव भी लिए जाएंगे। तत्पश्चात् डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन 5 गांवों में आयोजित की जाएगी।

 

डोर-टू-डोर अभियान के दौरान सरपंचों, पूर्व सैनिकों, धार्मिक गुरुओं, स्थानीय डॉक्टरों, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कृषि व्यापारियों, एफ.पी.ओ. प्रमुख, प्रगतिशील किसानों, जैविक खेती करने वाले किसानों, स्थानीय किसान व मजदूर नेताओं और कृषि वैज्ञानिकों जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

 

इसके साथ ही लोगों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 9 संकल्पों को अपनाने का अनुरोध भी किया जाएगा। वह 9 संकल्प हैं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, बोकल फॉर लोकल (भारत में निर्मित), घरेलू पर्यटन में वृद्धि, जैविक खेती के बारे में जागरूकता, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढ़ावा देना जिससे किसानों की आय दोगुनी की जाए, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना।

 

ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर तक समितियों का गठन किया गया है, हर समिति के संयोजक किसान मोर्चा के उसी स्तर के अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!