शिव की नगरी हुई राम मय

शिव की नगरी हुई राम मय

 

रोहित सेठ

 

देवालयों,मठ-मंदिरों में की गयी स्वच्छता, साज सज्जा, सुंदर कांड पाठ के पश्चात किया प्रसाद का वितरण

 

सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रतिष्ठा का देखा संजीव प्रसारण, प्रसाद का किया वितरण

 

वाराणसी 22 जनवरी:- अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन आज शिव की नगरी काशी राम मय हो गयी। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता अपने आसपास के मंदिरों में जुटने शुरू हो गये। कोई साफ सफाई कर रहा था तो कोई मंदिर की साज सज्जा करने में व्यस्त था। दस बजते बजते मंदिरों में सुन्दर काण्ड और भजन कीर्तन शुरु हो गये जो अनवरत 12 बजे तक चलते रहे। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में प्रदेश सरकार के मंत्रीयों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एलइडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या से प्रसारित प्राण प्रतिष्ठा समारोह का संजीव प्रसारण देखा, पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस क्रम में वाराणसी जिले एवं महानगर के सभी मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया विधानसभा अंतर्गत शुलटंकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में सुबह स्वच्छता की। मंदिर की साज सज्जा के पश्चात पुरे मनोयोग से दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण से ही “प्राण प्रतिष्ठा” समारोह को एलईडी के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों संग देखा।एवं प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना। प्राण प्रतिष्ठा के समय पुरा मंदिर प्रांगण राम नाम से गूंजायमान हो उठा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। एवं सायँ काल मंदिर में दीपोत्सव मनाया।

इस पावन अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मंदिर के पीछे पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि हम सब बहुत सौभाग्यशाली है, कि हम भगवान श्री राम के जन्मभूमि पर भव्य मंदिर एवं प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन रहे हैं। कहा कि 500 वर्षों की कठिन तपस्या एवं हजारों लोगों के बलिदान के बाद ये स्वर्णिम अवसर आया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों से ये संभव हो पाया है। कहा कि आज उत्सव मनाने का दिन है।

इसी क्रम में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय बेंचू महादेव मंदिर महमूरगंज में, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया शिव मंदिर, पंचायती कुंआ, बागेश्वरी मंदिर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी एवं सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बांस फाटक स्थित आदि विश्वेश्वर मंदिर में पूजा, अर्चना की एवं दीपोत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!