काशी साहित्य-कला उत्सव (दूसरा संस्करण) होगा 10 से 12 फरवरी, 2024 को
रोहित सेठ
सिंह बनारस लिट् फेस्ट : काशी साहित्य-कला उत्सव 10 फरवरी से, तीन दिवसीय आयोजन में दिखेंगे साहित्य, कला-संस्कृति के विविध रंग।
इन्द्र कुमार साहित्य, संगीत, रंगमंच, सिनेमा, ललित कला, भाषा, समाज, शिक्षा समेत विविध विधाओं और अनुशासनों के महत्वपूर्ण लेखक, कलाकार, आलोचक, कथाकार, कवि, संगीतकार, बुद्धिजीवियों से काशी होगी गुलजार।
बनारस की मिट्टी से जुड़े सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गीतकार समीर अंजान, लोकप्रिय अभिनेता आशुतोष राणा, प्रख्यात चित्रकार- लेखक “ढब्बूजी” के नाम से चर्चित आबिद सुरती. साहित्य अकादमी विजेता साहित्यकार अरुण कमल, उदय प्रकाश, बढ़ी नारायण, उदय नारायण सिंह समेत अनेक ख्यात लेखक-कलाकर-संस्कृतिकर्मी होंगे शामिल।
काशी तुम्हें नमन, विश्व भाषा के रूप में हिंदी, विश्व एकत्व का मूल (वसुधैव कुटुम्बकम). साहित्य, लोकतंत्र और राष्ट्रवाद, बहुभाषी कविता पाठ, भारत दर्शन (लोक नृत्य ). सफरनामा, कवि सम्मेलन, मुशायरा, बहुभाषी कविता पाठ, बतकही आदि अनेक महत्त्वपूर्ण सत्रों में साहित्य-कला जगत। के वैश्विक रचनाकार-बुद्धिजीवी विचार प्रकट करेंगे।
सात विभिन्न क्षेत्रों में गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार एवं 11 विभूतियों को नव भारत सर्जक सम्मान भी । 2 फरवरी को प्रदान किया जाएगा।
मॅन्द्र कुमार चोक कपूर बनारस लिट् फेस्ट आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक मधोक एवं सचिव बृजेश सिंठ अशोक कपूर (उपाध्यक्ष), गोविंद सिंह जी (मुख्य कार्यकारी निदेशक उत्कर्ष माइक्रो फाइनेंस बैंक) अतुल सेठ, राहुल सिंह, एहसान खान, पं चन्द्र मौली उपाध्याय, धवल अग्रवाल (समन्वयक), घनश्याम दास, भरत शाह, धर्मेन्द्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह आयोजन बनारस की गौरवशाली व समृद्ध साहित्य-कला परम्परा को संरक्षित करने एवं उसे विस्तार देने की पहल है।
पद्म विभूषण पं साजन मिश्र, पद्म श्री राजेश्वर आचार्य, पद्मश्री चन्द्रशेखर सिंठ, पं चंद्रमौलि उपाध्याय, डॉ देवव्रत चौबे, और बनारस के अनेक विद्वानों, लेखकों, सांस्कृतिक व्यक्तित्वों के सहयोग-समर्थन एवं मार्गदर्शन में यह आयोजन हो रहा है।
जिसमें देश-दुनिया के सुपरिचित लेखक-कलाकार इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे, जैसे समीर अंजान, आशुतोष राना, आबिद सुरती, अरुण कमल, बद्री नारायण, आलोचक प्रेम कुमार मणि, पद्मश्री संतोष यादव, कवि-शायर वसीम बरेलवी, सुरेंद्र शर्मा, नौटंकी विधा के दिग्गज पद्मश्री पंडित राम दयाल शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार ममता कालिया, कथाकार- उपन्यासकार व सांसद महुआ माजी, वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी, राहुल देव, कथाकार शैलेन्द्र सागर, अखिलेश, गौतम चटर्जी, अवधेश प्रधान, व्योमेश शुक्ल, आशुतोष कुमार ठाकुर आदि शताधिक लेखक-विद्वान हिस्सेदारी करेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा मुखर्जी अपनी पुस्तक “PRANAB MY FATHER, A DAUGHTER REMEMBERS” पर “टॉक ऑन प्रणय’ सत्र में बात करेंगी। अंग्रेजी के चर्चित लेखक पत्रकार- साहित्यकार भी भाग लेंगे जिनमें वरिष्ठ लेखक- पत्रकार राशिद किदवई, युगल जोशी, गजाला वहाब, उत्पल कुमार, बानीव्रत महंता, अतुल ठाकुर शामिल हैं।