पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बढ़ाने की तरफ अग्रसर – अश्विनी त्यागी
रोहित सेठ वाराणसी
नमो ऐप शिविर का हुआ आयोजन, महिला मोर्चा की ओर से लगा संवाद चौपाल
वाराणसी 10 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी बागेश्वरी मंडल द्वारा अर्दली बाजार तिराहे पर विकसित भारत एंबेसडर बनने हेतु महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश के नेतृत्व में नमो ऐप शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा ने किया। नमो ऐप डाउनलोड करवाने के लिए काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व वाराणसी लोकसभा समन्वयक अश्विनी त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के सतत् विकास में प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि आज वर्षों पुराना सपना राम मंदिर का पूरा होने जा रहा है। आज देश में सड़कों का जाल है। यह सारी जानकारियां आज हम नमो ऐप से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा आज हमारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनने की तरफ अग्रसर है।
विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड दिए, उज्ज्वला योजना दी, गरीबों को उनके घर दिए, व्यापारियों को लोन की सुविधा दिए, रेहड़ी पटरी वालों को भी उनके कार्य के हिसाब से बिना ब्याज के लोन दिया, यह सब सुविधा भारत में रहने वाले नागरिकों को मिली। इस दौरान उन्होंने उक्त ऐप से जुड़ने से होने वाले फायदों को भी बताया।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार कैंप में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, मधुकर चित्रांश, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद राजेंद्र यादव, जितेंद्र लालवानी, आकाश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, रामजी चौधरी, मनोज दुबे, विपुल पाठक, आरती सेठ आदि के साथ टेक्निकल टीम में मुख्य रूप से विपुल कुशवाहा, रामनरेश, ऋषि, रोहित गुप्ता, दीपक चौरसिया, आशुतोष शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
*महिला मोर्चा की ओर से भी संवाद चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ*
वाराणसी लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत लोकसभा प्रवासी क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया का सारनाथ मंडल में प्रवास लगा, जिसमें महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल व महामंत्री साधना सिंह के आवास पर चाय पर संवाद चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद चौपाल कार्यक्रम में नम्रता चौरसिया ने आगामी होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी एवं नमो ऐप डाउनलोड करवाया। मंडल अध्यक्ष राधा राजभर की अध्यक्षता में बैठक भी संपन्न हुआ।
इस दौरान मुख्य रूप से रिचा सिंह, उषा सिंह, पूजा सिंह, पूनम यादव, तरुण पांडेय, उषा देवी, निशा यादव, विजय लक्ष्मी सिंह आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।