रिपोर्ट: विकास तिवारी
मिर्जापुर 28 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार पटेल ने झंडा रोहण किया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्णा कांत दुबे,शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृजे देव पांडे, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल्ला सिद्दीकी, चुनार नगर के अध्यक्ष आदित्यनाथ गुप्ता पदयात्रा को मलयार्पणकर अंग वस्त्र देकर सम्मान किया
स्थापना दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कांत दुबे व शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तपस्वी पार्टी है कांग्रेस पार्टी ने जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए काम किया
श्री पांडे ने कहा कि आज की सरकार जाति धर्म के नाम पर जनता को बांट रही है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.शिवा कुमार पटेल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अपने गौरवशाली इतिहास के 138 वर्ष पूरा किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में 28 दिसंबर 2023 को 139 में वर्ष में कम रखने जा रही है कांग्रेस पार्टी सब के बारे में सोचती है सबको जोड़ने की बात करती है मा० राहुल गांधी जी भारत न्याय यात्रा मणिपुर से महाराष्ट्र तक चलेगी जिसमें लोगों के दिलों की दूरी को नजदीकियों में बदलने का काम करेंगे नफरत को खत्म करेंगे
जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण किया
इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष दीपचंद जैन इंटक के नेता शशि भूषण दुबे गुलाब चंद्र पांडे रमेश प्रजापति पप्पू कमलेश दुबे इश्तियाक अंसारी अशोक धरकार रामराज भारती अखिलेश सिंह राजेंद्र विश्वकर्मा मनीष दुबे कन्हैयालाल पाठक संदीप तिवारी श्याम धर उपाध्याय शहाबुद्दीन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शबनम अंसारी राकेश त्रिपाठी मिना रेशम सगीर अंसारी गायत्री देवी विवेक सोनकर अनुज मिश्रा विजय दुबे पहाड़ी संतोष यादव विनोद कुमार रमेश पटेल संतोष पटेल इत्यादिक कांग्रेस जन ऊपस्थित रहे