मंडलायुक्त ने शहंशाहपुर स्थित बनास डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया

मंडलायुक्त ने शहंशाहपुर स्थित बनास डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया

रिपोर्ट: रोहित सेठ

 

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शहंशाहपुर स्थित अमूल प्लांट का दौरा किया। उन्होंने वहां बनास डेयरी द्वारा संचालित गौशाला का भी भ्रमण किया। गौशाला में भ्रूण प्रत्यारोपण के लिए गुजरात से 35 एचएफ गायों को आना है जिसमें 27 गाय गौशाला में आ चुकी हैं। इन 27 में 23 गायों में शाहीवाल व 4 में गिर गाय के भ्रूण प्रत्यारोपित किये गये हैं।

 

भ्रूण प्रत्यारोपण टेक्निक को यहां 100 किसानों की गायों में भी प्रत्यारोपित किया जायेगा जिसके तहत दुग्ध पालकों की 164 गायों को चुना गया है। भ्रूण प्रत्यारोपण में कुल 21000 का खर्च आयेगा जिसमें 10000 उत्तर प्रदेश सरकार, 5000 केंद्र सरकार, 5000 बनास डेयरी तथा 1000 रुपये किसान को देना है।

 

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा गंगातिरी गाय को गुड खिलाकर गो पूजन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैम्पस को विकसित करने हेतु सभी सम्भव उपाय करने हेतु निर्देशित किया।

मंडलायुक्त ने शहंशाहपुर स्थित गोवर्धन बायोगैस प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपनी के लोगों द्वारा बताया गया कि डाईजेस्टर-1 चालू हो गया है तथा डाईजेस्टर-2 को जल्द ही जारी किया जायेगा। नेपियर घास भी बढ़ गयी है जिसका प्रयोग ऊर्जा तत्व के रूप में होता है। लिक्विड स्‍लरि का प्रोसेसिंग प्लांट भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। उन्होंने कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!